हरिद्वार में हर तरफ कांवड़ मेले की धूम है। हर हर महादेव, बम बम भोले की जयकारों से गंगानगरी हरिद्वार गूंज रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एक कांवड़िये की आस्था देखते ही बनती है।रूपेंद्र तोमर नाम का कांवड़िया प्रधानमंत्री मोदी से इतना प्रभावित है कि उनकी मूर्ति को गंगा स्नान कराके अपने कंधे पर बैठाकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ है।
उतर प्रदेश के बागपत के रहने वाले रूपेंद्र तोमर पैथोलोजिस्ट हैं और दिल्ली में पैथोलॉजी लैब चलाते है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और भगवान शंकर की मूर्ति बनाने में उसे 2 महीने का वक्त लगा और इस पर काफी खर्च आया है। तोमर के साथ उसके दल में आठ लोग शामिल हैं जो प्रधानमंत्री मोदी के साथ भगवान शिव की मूर्ति को कंधे पर उठाकर, हर हर महादेव, बम भोले के जयकारों के साथ हरिद्वार से रवाना हुए।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा