जनपद में कोरोना संक्रमण के करीब ढाई सौ मरीज सामने आए हैं। धर्मनगरी में लगातार दूसरे दिन सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। उधर, लालढांग क्षेत्र के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जनपद में 222 लोग स्वस्थ हो गए।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगरी जनपद में 245 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें हरिद्वार में सबसे अधिक 68 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। बहादराबाद क्षेत्र में 60, रुड़की क्षेत्र में 37, भगवानपुर में 12, नारसन में 6, लक्सर में 23, खानपुर में भी तीन मरीज मिले हैं। बाहरी जिलों और राज्यों के मरीजों की संख्या 36 है।
उधर, लालढांग क्षेत्र के श्यामपुर कांगड़ी गांव निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। उनका उपचार हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हैं।
अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 11 मरीज हैं। कोविड केयर सेंटरों में 3 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 867 मरीज रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 895 एक्टिव केस हैं।
जनपद में कुल मरीजों की संख्या 62698 हो गई है। अभी कुल 6381 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 7649 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन एक रह गया है।
More Stories
जूस कंट्री के पास स्थित शराब के ठेके को हटाने के लिए आंदोलनरत महिलाओं की समस्या पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कलेक्टर सभागार में बैठक की