उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के कई जिलों में एकबार फिर कोरोना के 25 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।जिससे स्वास्थ्य विभाग की टेंशन फिर से बढ़ने लगी हैं।
खबर के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून जिले में कोरोना के 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि हरिद्वार में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई हैं। वहीं यूएस नगर में दो और अल्मोड़ा व चमोली में एक एक नए कोरोना मरीज मिले हैं।
आपको बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर पहले से संक्रमित 10 कोरोना मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं। हालांकि राज्य के पांच जिलों में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले से उत्तराखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है।
जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर उछाल लेने लगा हैं। इसलिए लोगों को अभी सावधान रहनी चाहिए। साथ ही साथ कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करनी चाहिए तथा घर से निकलने के दौरान मास्क लगाना चाहिए।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी