हरिद्वार जिले में रविवार को कोरोना के 301 नए मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों से कम है।हरिद्वार जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला कम होने के नाम नहीं ले रहा है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हरिद्वार जिले में सबसे कम 190 कोरोना मरीज मिले थे। जो कि स्वास्थ्य विभाग की 15 जनवरी से अब तक की रिपोर्ट के अनुसार सबसे कम आंकड़ा था। अगले ही दिन यह आंकड़ा फिर से चार सौ के पार पहुंच गया था। रविवार को आयी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की तुलना में कोरोना मरीजों की संख्या में गिरावट जरूर आयी है लेकिन फिर भी यह आंकड़ा तीन सौ के पार है।

More Stories
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा