श्रावण कांवड़ मेला-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अब तक की सबसे व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। करोड़ों कांवड़ियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टर में बांटा गया है।हरिद्वार पुलिस की मेला योजना के अनुसार 18 सुपर जोन प्रभारियों, 40 जोन प्रभारियों और 141 सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। सुपर जोन की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। जबकि जोन स्तर पर पुलिस उपाधीक्षक और सेक्टर स्तर पर निरीक्षक और उपनिरीक्षक कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

More Stories
अंकित भंडारी मामले में सीबीआई ने पूर्व विधायक से पूछताछ की
परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा