जनपद पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें जनपद के सभी थानों, शाखाओं और कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने अपनी विभागीय व पारिवारिक समस्याएं रखीं।एसएसपी ने कर्मियों की कुशलक्षेम पूछकर उनकी समस्याएं सुनीं और खुलकर बात रखने के लिए प्रोत्साहित किया। मौके पर निस्तारित होने वाली समस्याओं का समाधान किया गया, जबकि अन्य के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।सम्मेलन के समापन पर एसएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए 30 पुलिसकर्मियों को अक्टूबर माह के ‘मैन ऑफ द मंथ’ तथा तीन महिला पुलिसकर्मियों और एक महिला होमगार्ड को ‘वुमेन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित किया।

More Stories
नगर निगम क्षेत्र में सभी प्रकार के कच्चे मांस की बिक्री पर रोक लगेगी
हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई
हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी