हरिद्वार में 11 अक्तूबर को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि 11 अक्तूबर को हरिद्वार में जिला सेवायोजन कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।रोजगार मेले में कैम्प-108 सर्विसेज द्वारा ईएमटी, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन और ड्राइवर के पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जायेगा।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता ड्राइवर-12वीं के साथ-साथ व्यावसायिक ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। वहीं ईएमटी और इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन के लिए डी फार्मा, बी फार्मा और जीएनएम के साथ आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।

More Stories
3 किलोमीटर दूरी का किराया ₹300 मांगने पर विक्रम जब्त किया
मुख्यमंत्री धामी ने पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया