आईएमए हरिद्वार के नये पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह स्थानीय होटल में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार एवं आईएमए केंद्रीय कार्यकारिणी के नियमित सदस्य डॉ. डीडी चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को मरीजों का हित सर्वोपरि रखना चाहिए और सामाजिक कार्यों में भी सक्रियता रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का पवित्र पेशा है, लेकिन दो प्रतिशत लोगों के गलत कार्य करने के कारण शेष लोगों को भी आम आदमी उसी नजर से देखने लगता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विकास दीक्षित ने कहा कि पूरा आईएमए एक परिवार है हमारा यह प्रयास रहेगा सबको साथ मिलकर संगठन को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय उप्रती, धर्मेंद्र चौधरी, बालकृष्ण शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. कैलाश पांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. विकास दीक्षित, सचिव डॉ. शोभित चन्द्रा, कोषाध्यक्ष डॉ. विमल कुमार सहित पदाधिकारियों जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई दी।

More Stories
बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव में बोलोरो गाड़ी बह गयी
मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर पंतदीप क्षेत्र में विकास कार्य निश्चित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
धामी सरकार ने अनुपूरक मांगों के माध्यम से बजट पोटली खोल दी