धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा के किनारे अब देश के विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहेजने की तैयारी है। वहां सिंचाई विभाग की 44.5 एकड़ भूमि में विभाजन विभीषिका स्थल और म्यूजियम बनाने के दृष्टिगत कवायद की जा रही है।यह भूमि, विभाजन विभीषिका न्यास समिति को देने के प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। भूमि हस्तांतरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर न्याय विभाग से राय मांगी गई है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। यदि प्रस्ताव पर सहमति बनी तो प्रस्तावित भूमि पर स्मृति स्थल के साथ म्यूजियम भी बनेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी
पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया