हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है. आरोप है कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लगातार धमकी भरे फोन कॉल किए गए और व्हाट्सऐप पर भी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए.मामले की शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बताया जा रहा है कि धमकी का आरोप जेल में बंद एक महिला बंदी के पति हिमांशु चड्ढा पर लगा है. जेल अधीक्षक का आरोप है कि महिला बंदी और जेल स्टाफ के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी. इसके करीब डेढ़ महीने बाद महिला जेल में आई थी. चार दिन पहले महिला से मिलने उसका पति हिमांशु चड्ढा भी जेल पहुंचा था. इसके बाद जेल अधीक्षक को धमकी भरे फोन और व्हाट्सऐप संदेश मिलने लगे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी. शिकायत में धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके बाद सिडकुल थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य के मुताबिक, उन्हें लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की.

More Stories
मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा
आगामी कुंभ मेले की तैयारी को लेकर गंगनहर 20 अक्टूबर से 8 नवंबर तक बंद रहेगी
पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया