हरिद्वार नगर निगम प्रशासन की ओर से रविवार को पंजीकृत लघु व्यापारियों को परिचय पत्र देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को आवेदन करने वाले लघु व्यापारियों में से 223 को परिचय पत्र नगर निगम अधिकारियों ने दिया।
नगर आयुक्त वरुण चौधरी के आदेश पर लघु व्यापारियों के परिचय पत्र के लिए आवेदन पत्र शनिवार को लेने शुरू कर दिए गए थे। रविवार को नगर निगम अधिकारियों द्वारा लघु व्यापारियों को परिचय पत्र देने शुरू किए। रविवार को नगर निगम परिसर में विशेष कैंप का आयोजन कर 223 फेरी व्यावसायियों को निःशुल्क पहचान पत्र जारी किए गए तथा उन्हें उक्त पहचान पत्र को अनिवार्य रूप से अपनी ठेली में लगाने हेतु जागरूक किया गया। फेरी व्यावसायियों को उक्त पहचान पत्र जारी किए जाने की प्रक्रिया कार्यालय परिसर में प्रतिदिन जारी रहेगी।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की