अथर्व की प्रस्तुति से हरिद्वार जिले का नाम हुआ रोशन

हरिद्वार के अथर्व अग्रवाल ने शनिवार की रात जी टीवी पर प्रसारित डीआईडी लिटिल मास्टर्स में प्रस्तुति दी। टीवी पर अथर्व के पिता की बेटे का डांस देखकर आंखे भर आईं। अपनी प्रस्तुति से अथर्व ने जजों दिल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया।

शनिवार की रात डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स शो का प्रसारण किया गया। डीआईडी लिटिल मास्टर्स के मंच पर अलग-अलग राज्यों के बच्चों ने प्रस्तुति दी। रात सवा दस बजे मंच पर जब उत्तरी हरिद्वर का अथर्व अग्रवाल प्रस्तुति देने पहुंचा तो हर कोई टीवी के सामने टकटकी लगाकर बैठ गया। तीन मिनट के प्रस्तुति से अथर्व ने न केवल जजों दिल जीता, बल्कि हरिद्वार का नाम भी रोशन किया। अथर्व के पिता शिवकुमार अग्रवाल की आंखें टीवी पर पहली बार अपने बेटे को देखकर छलक आईं। अथर्व अपने गुरु आलोक गिरि के साथ डीआईडी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुम्बई में पिछले डेढ़ महीने से दिनरात मेहनत कर रहा है। गुरु आलोक गिरी ने बताया कि अथर्व ने अपने बेहतर प्रदर्शन से गोल्डन विंग्स पाकर टॉप-15 में भी जगह बना ली है। अब अथर्व डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स का खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।

About Author