उत्तराखंड के जोशीमठ में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर पूरे प्रदेश से प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी जा रही है. इसी कड़ी में हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से जोशीमठ के लिए 5 ट्रक राहत सामग्री भेजी गई. जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि राहत सामग्री के 5 ट्रकों में 2500 खाद्य सामग्री के पैकेट भेजे गए हैं. जिनके साथ 550 कंबल भी भेजे गए हैं, जो जोशीमठ में बने प्री फैब्रिकेटेड घरों में रह रहे परिवारों के काम आएंगे.

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी
ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया