हरिद्वार। हरिद्वार में आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए युवक थाना कनखल क्षेत्र में रामदेव की पुलिया के पास नहर में आज बड़ा हादसा होने से बच गया। जब कनखल का व्यापारी अपने साथी के साथ रॉयल एनफील्ड बाइक सहित नहर में गिर गया, दोनों को मामूली चोट आई हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों बुलेट से कनखल की ओर जा रहे थे तभी सामने से एक अनियंत्रित कार तेज रफ्तार से आ रही थी, उससे बचने के चक्कर में बैलेंस बिगड़ने के कारण दोनों बुलेट सहित नहर में जा गिरे, नहर में पानी कम होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को सुरक्षित नहर से बाहर निकाला।

More Stories
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री