हरिद्वार जिले में आठ अगस्त तक मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही, इस अवधि के दौरान आंधी-तूफान आने एवं बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। उधर, एक ही दिन में बुधवार को शहर के अधिकतम तापमान ने चार डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा दी।शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से मौसम रंग बदलता रहा।कभी आसमान में धूप खिल जाती तो कभी काले घने बादल उमड़ने-घुमड़ने लग जाते। वहीं, दोपहर में रिमझिम वर्षा भी हुई। हालांकि हल्की वर्षा होने की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। उधर, मंगलवार की तुलना में बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से छलांग लगाकर 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की परिसर स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार हरिद्वार जिले में आठ अगस्त तक बादल छाये रहेंगे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

More Stories
भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन समारोह का आयोजन किया गया
हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री