हरिद्वार में टीबडी फाटक के पास घर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट मेे आने से एक दस साल के मासूम की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। हादसे से बाद से बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार टिबड़ी निवासी आयुष 10 वर्ष,रविवार अपने घर की छत पर खेल रहा था,खेलते खेलते आयुष का हाथ अचानक घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन तार से छू गया। जिससे झुलस कर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कि खबर लगते ही परिवार में मातम पसर गया।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा