हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर प्रज्ञा प्रवाह, देवभूमि विज्ञान समिति और स्वयं सेवी संस्था गुहार के सहयाेग से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का मुख्य विषय आर्ष भारत पुनर्निर्माण के नायक महर्षि दयानंद सरस्वती एवं वैदिक विज्ञान था।
इस संगोष्ठी का प्रारम्भ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर हेमलता के. जे. नंदकुमार (संयोजक प्रज्ञा प्रवाह), पद्मश्री संतोष यादव (भारतीय पर्वतारोही), प्रो. ब्रह्मदेव और डॉ. अंजलि गोयल (रसायन विज्ञान विभाग की प्रमुख) के द्वारा दीप प्रज्वलन और कुलगीत के उच्चारण के साथ हुआ।
कुलपति प्रो. हेमलता के. ने अपने संबाेधन में छात्रों का मार्गदर्शन किया, जबकि पद्मश्री संतोष यादव ने भारतीय संस्कृति और आधुनिक जीवन शैली के प्रभावाें पर अपने अनुभव साझा किए।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा