पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा को मिली अहम जिम्मेदारी

हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के निर्देशन में उत्तर भारत के प्रभारी अमरजीत सिंह की संस्तुति पर उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी द्वारा पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चोपड़ा को उनकी कर्मठ कार्यशैली, लोकप्रियता, जनता के लिए समर्पण भाव, जुझारू पन को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया। मनोनीत पत्र में कांग्रेस सेवा दल द्वारा यह आशा प्रकट की गई संजय चोपड़ा द्वारा कांग्रेस की विचारधारा कांग्रेस सेवा दल की मजबूती के लिए उत्तराखंड में अपनी सच्ची निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा का रक्त संचार कर और आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त उत्तराखंड कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता संजय चोपड़ा ने कांग्रेस हाईकमान का आभार प्रकट करते हुए कहा कांग्रेस सेवा दल की विचारधारा को जन जन तक पहुंचा कर अपनी सच्ची निष्ठा के साथ एक सच्चे सेवक के रूप में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी द्वारा जो भरोसा मुझ पर जताया गया है उस विश्वास को हमेशा जनता के समर्पण भाव को दृष्टिगत कार्य करता रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा भारतवर्ष में कांग्रेस सेवा दल का एक अपना मुकाम है पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा कांग्रेस सेवा दल को नई ऊंचाइयों के कीर्तिमान स्थापित करने के लिए महा अभियान चलाकर कार्य किए जाते रहे हैं।

About Author