रुद्रपुर से हरिद्वार पहुंचे एटीएस के दरोगा की सरकारी पिस्टल रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने से हड़कंप मचा ।देर रात रानीपुर कोतवाली में पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, आतंकवाद निरोधी दस्ता नैनीताल से सम्बद्धएएसआई प्रकाश सिंह एटीएसरुद्रपुर पोस्ट से अपने निजी वाहन में तीन सरकारी शस्त्र लेकर हरिद्वार एटीएसमुख्यालय पहुंचे थे। रास्ते में प्रकाश सिंह कई जगहों पर रुके। एटीएसमुख्यालय पहुंचकर हथियार जमा कराने के दौरान नाइनएमएम की एक पिस्टल गायब मिली।
उन्होंने मामले की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। शुरुआती पड़ताल के बादएटीएस के प्लाटून कमांडर अमित सिंह की तहरीर पर रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। रानीपुर कोतवाली के एसएसआईनितिनचौहान ने बताया कि पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ 50 से अधिक बसो के चालान हुए
त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की
हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा