हरिद्वार । तीर्थ नगरी में जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में घुसने का सिलसिला जारी है। इस बार निशाना बना एसएसपी कार्यालय जंगली हाथियों ने बाउंड्री को नुकसान पहुंचाया है।गुरुवार रात हाथियों का झुंड एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंच गया। झुंड में दो से तीन हाथी बताए गए। हाथी पहले तो एसएसपी कार्यालय के बाहर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद कार्यालय की दीवार से सटे पीपल के पेड़ को जड़ से उखाड़ दिया और दीवार भी तोड़ डाली।
हाथियों के आबादी में घुसने का ये सिलसिला नया नहीं है। अभी दो दिन पहले भी हाथियों का एक झुंड जगजीतपुर में मातृ सदन आश्रम के पास आबादी में घुस आया था। वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लाख दावे करता हो लेकिन ये जानवर आबादी में घुस रहे हैं।
गुरुवार को ही हरिद्वार के नए डीएफओ ने प्रेस वार्ता कर मानव और वन्यजीव संघर्ष को रोकने को अपनी प्राथमिकता बताया था।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया