हरिद्वार की रिहायशी कालोनियों में वन्य जीवों का घुसना जारी है। रविवार रात कनखल की कुछ कालोनियों में एक विशालकाय हाथी भ्रमण करता दिखा। रात को श्री चन्द्र नगर कॉलोनी में सन्देश नगर से होता हुआ एक टस्कर गुरुबख्श कालोनी और आसपास घूमता रहा।
इस दौरान एक से दूसरी कालोनी में घुसने के दौरान हाथी ने कुछ जगह दीवार भी तोड़ दी।
सुबह जब कालोनीवासियों ने दीवारें टूटी देखी तो माजरा समझने के लिए अपने सीसीटीवी चैक किये।जिसमें रात के अंधेरे में गजराज कालोनियों में टहलते मिले।अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी गंगा पार कर कालोनियों में दाखिल हुआ।हाथी की धमक से क्षेत्र में नागरिकों में दहशत है।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया
खाद्य सुरक्षा टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र में फल एवं सब्जी के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया
चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कमर कसी