उत्तराखंड में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने हरिद्वार की नंद विहार कॉलोनी में पूर्व डीएफओ किशन चंद के आवास पर छापेमारी की।किशन चंद पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।
जांच में एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2017 तक की अवधि के दौरान किशन चंद ने चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण/खरीद के साथ-साथ अन्य कार्यों पर 41.9 करोड़ रुपये की राशि खर्च की। इस दौरान चंद की आय 9.8 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार किशन चंद के पास 32.1 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति जांच में सामने आई थी। छापेमारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की