हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने सुरेश्वरी देवी मंदिर के रास्ते पर बरसात के कारण श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें मंदिर नहीं जाने दिया जा रहा है।उनके किसी भी प्रकार के वाहनों को भी अंदर आने-जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। रेंजर बिजेंद्र दत्त ने बताया कि बरसात के बाद मार्ग ठीक किया जाएगा। इसके बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर जाने दिया जाएगा।

More Stories
दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए निगम ने तैयारियां तेज की
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया