देहरादून। प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2915 नए मामले आए हैं। तीन लोगों की कोरोना से प्रदेश में मौत हुई है। जबकि 1335 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव केस 8018 हो गए हैं।
सबसे ज्यादा कोरोना के मामले देहरादून में 1361, नैनीताल में 424, हरिद्वार में 374, उधम सिंह नगर में 217, पौड़ी गढ़वाल में 131, चंपावत में 119 और अल्मोड़ा में 85 मामले आए हैं। करोना को लेकर सरकार के द्वारा पाबंदी भी लगाई गई हैं लेकिन करोना की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है

More Stories
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : जिला पूर्ति अधिकारी
हरिद्वार क्षेत्र मे 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे गुलदार का वन विभाग टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की टीम ने कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया