हरिद्वार के अलग-अलग इलाकों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। 182 लोगों की कोरोना जांच में से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें तीन मरीज रुड़की क्षेत्र से हैं।जबकि नारसन और लक्सर से एक एक कोरोना हैं। वहीं एक मरीज क्षेत्र से है। जो कि जॉली ग्रांट में कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान समय में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव एक मरीज मिलिट्री अस्पताल रुड़की में भर्ती हैं। जबकि एक रुड़की के और एक बहादराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती है। जबकि 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया