एक्कड़ कलां रौ नदी पर पुल टूटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल के नीचे पाइप और मिट्टी डालकर रपटा बनाया था जो बरसात में तेज पानी के चलते टूट गया। शुक्रवार रात रौ नदी में आए तेज पानी से रपटा पूरी तरह तहस नहस हो गया।इससे 15 गांवों का संपर्क ज्वालापुर और बहादराबाद से कट गया है। एक्कड़ कलां रौ नदी पर बना पुल 2016 में अधिक पानी आने के कारण टूट गया था। इसके बाद पुल को दोबारा नहीं बनाया गया। लोनिवि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के के लिए पुल के नीचे दोनों ओर दीवार लगाकर एक रपटा बनाया था जिससे होकर लोग आवाजाही कर रहे थे। यह रपटा पिछले दिनों बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया था जो कि शुक्रवार को बारिश के तेज पानी आने से टूट गया।

More Stories
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक ने हरिद्वार में निर्माण अधीन चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे का स्थलीय निरीक्षण किया
कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने संघन चेकिंग अभियान चलाया