मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की के बेलड़ा प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को सौंपने के आदेश दे दिए हैं। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह मांग उठाई थी।
बता दें कि बेलड़ा गांव के एक युवक की मौत के बाद वहां विवाद गहरा गया था। गांव में पहुंची पुलिस पर पथराव होने से पुलिसकर्मी घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लाठीचार्च किया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों पर भी पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर दिए।
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल ने बेलड़ा प्रकरण के बारे में विस्तार चर्चा की। उनसे पूरे प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी से कराने का अनुरोध किया गया। सीएम ने उनकी मांग पर सीबीआईडी से जांच कराने के आदेश दिए।प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की भी मांग की।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया