टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधे टनकपुर से खाटू श्याम बस सेवा शुरू होने से टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा की जनता लाभान्वित होगी। इस मौके पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया की बस में प्रथम दिवस पर अभी तक 36 सवारी यात्रा कर रहे हैं। बस की क्षमता 52 सीट की है। यह बस शाम 5.00 बजे टनकपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी तथा सायं 6 बजे खाटू श्याम से रवाना होकर प्रातः 10.00 टनकपुर पहुंचेगी।

More Stories
कावड़ मेले की तैयारी अंतिम चरण में 5 करोड़ कावड़ियों के आने का अनुमान लगा
जिलाधिकारी ने लक्सर तहसील का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर एसएसपी ने प्रस्तावित अस्थाई थानों, पुलिस लाइन आदि चिन्हित भूमिका का स्थलीय निरीक्षण किया