डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देशों पर सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने मोहल्ला कड़च्छ में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान पर 161 बोरी चावल और 3 बोरी गेहूं की स्टॉक पंजिका में अंकित संख्या से अधिक मिली।मौके पर मिली अधिक खाद्य सामग्री की बोरियों को जब्त किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालापुर के मैसर्स सतेंद्र कुमार की उचित दर की दुकान पर डीएम के निर्देशों पर आकस्मिक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मै. सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान बंद मिली। बंद दुकान को उचित दर विक्रेता को मौके पर बुलवा कर खुलवाया गया।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया