मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि सभागार में ‘युवा धर्म संसद’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अवश्य ही यह कार्यक्रम प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरिम पहुंचकर युवा धर्म संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि यह संसद निष्ठावान और जागरूक नागरिकों के निर्माण का कार्य करती है। आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी। यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक वहां की युवाशक्ति संगठित तथा आत्मनिर्भर व राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित न हो। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंजन को चालू करने के लिए ईंधन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए युवा शक्ति की ताकत, उनकी रचनात्मक सोच और प्रतिभा की आवश्यकता होती है।

More Stories
शहर में सीवरेज कार्यों के कारण खोदी गई सड़कों को तेजी से दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने युद्ध स्तर पर काम शुरू किया
जनपद में 7 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की प्रशासन ने तैयारियां तेज की
हरिद्वार गंगा घाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ