हरिद्वार। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार के लक्सर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन के अवसर पर 68.82 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जिसमें 65.34 करोड़ की 51 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3.48 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवंटित आवासों की चाबी, गैस कनेक्शन के साथ स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली धनराशि के चेक प्रदान किये।
लाभार्थी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचने का प्रयास कर रही है। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिये समर्पित है, इसलिए गरीब की आवश्यकताओं को भली भांति समझती है। हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, उसी का परिणाम है जो आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की