मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरके सिंह ने जनपद के सभी निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, डिस्पेंसरी, मेटरनिटी अस्पताल संचालको से क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट रेगुलेशन, बायो मेडिकल वेस्ट मैंनेजमेंट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मे पंजीकरण कराने का आग्रह किया हैं।साथ ही डिलीवरी, सिजेरीयन और शिशुओं के जन्म का पूरा ब्योरा प्रत्येक माह स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना होगा। अपने कार्यालय में आयोजित बैठक मे सीएमओ ने कहा कि सभी निजी चिकित्सालय शासन द्वारा निर्गत चिकित्सा पद्धति के तय मानको के अनुसार सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा प्रसव सुविधा प्रदान करने वाले अस्पताल जन्म, मृत्यु पोर्टल से लिंक कर लें।

More Stories
त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया
कुंभ मेले की तैयारी को गति देने के लिए मेलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए