हरिद्वार-देहरादून हाइवे पर गॉडविन होटल के समीपफ्लाईओवर पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई, इससे हाइवे पर अफरा-तफरी फैल गई। कार में सवार युवक ने किसी तरह कार से कूद कर अपनी जान बचाई।कार में लगी आग को देखर कर और वाहन रुक गए, जिससे हाइवे पर जाम लग गया।फायर यूनिट कर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना और नुकसान होने से बच गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भीड़ जमा हो गई थी और जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू कर जाम खुलवा दिया।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की