चारधाम यात्रा बुकिंग के लिए गुरुवार को सुबह से ही राही मोटल हरिद्वार से लेकर दूर तक लगी लाइन से जाम लगने के बाद हरिद्वार पुलिस हरकत में आई। पुलिस फोर्स ने सड़क पर उतरकर देवपुरा चौक से लेकर शिवमूर्ति तक अभियान चलाते हुए करीब 40 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण हटाया।
इस दौरान पुलिस से उलझ रहे ई-रिक्शा यूनियन के नेता राजू मनोचा को हिरासत में ले लिया गया, जिसे कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।राही मोटल में पर्यटन विभाग कार्यालय में हो रहे चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को पंजीकरण के लिए आए श्रद्धालुओं ने हंगामा भी काटा था और व्यवस्थाएं न होने का आरोप लगाया था।

More Stories
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई
आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा