भारतीय जनता पार्टी की नवनिर्वाचित महापौर किरण जैसल ने आभार यात्रा निकाल मतदाताओं का धन्यवाद किया। पुलजटवाड़ा से प्रारंभ हुई आभार यात्रा आर्य नगर चौक, शंकर आश्रम, चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, ऋषिकुल देवपुरा चौक, शिव मूर्ति चौक, बाल्मीकि चौक, नगर कोतवाली होते हुए हर की पौड़ी पहुंची।वहां पहुंच कर गंगा पूजन किया गया।
हरिद्वार की नवनिर्वाचित महापौर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने जो प्रचंड जीत का आशीर्वाद मुझे दिया है,’मैं आजीवन उसकी ऋणी रहूंगी।’ जनता से किए वायदे सरकार के सहयोग से जरूर पूरा करूंगी।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी