देवभूमि भैरव सेना संगठन के प्रदेश सचिव चरणजीत पाहवा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कस्साबान में लगातार पशुओं का कटान कर अवशेष, खून गंगा में फेंका जा रहा है।इसी क्रम में 25 जनवरी को भी उन्हें सूचना मिली थी। पता चला था कि कस्साबान के कुछ लोगों ने पशुओं का कटान करने के बाद ड्रम में अवशेष व खून भरने के बाद गंगा में डाला है। आरोप है कि ऐसा लगातार किया जा रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। अंदेशा जताया कि अनस व गुडल ये कार्य कर रहे हैं। इससे माहौल बिगड़ सकता है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

More Stories
एएसआई 10 हज़ार रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथो गिरफ्तार हुई
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने अवैध देशी शराब पकड़ी
कनखल क्षेत्र में बंद मकान से चोरों ने लाखों की चोरी की