भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने पार्टी स्थापना दिवस बूथ कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
इसके पीछे करोड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान है। जो बूथ पर लगातार संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। तब से लेकर आज तक भाजपा एक विशालकाय वट वृक्ष के रूप में देश के जन मानस के हृदय में अपना स्थान बना चुकी है। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में गृहमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर बैठक हुई
शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया