सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में मंगलवार को अंबाला- देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया. हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में ट्रक ने कार में टक्कर मार दी.इससे चलती कार आग का गोला बन गई. कार में दो महिला सहित चार लोग बैठे हुए थे. सभी चार लोग जिंदा जल गए. कार में आग लगने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई. लोग बचाव के लिए सोच भी नहीं पाए उससे पहले ही पूरी कार स्वाहा हो गई. थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस टीम कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कस्बा ज्वालापुर निवासी उमेश गोयल (70) सुनीता गोयल (65) अमरेश जिंदल (55) और 50 वर्षीय गीता जिंदल कार से हरिद्वार लौट रहे थे. सभी नोएडा से वापस लौट रहे थे. कार थाना रामपुर मनिहारान इलाके में चुनैटी फाटक पहुंची तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही कार आग के गोला की तरह धू-धू कर जलने लगी. किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी.

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया