अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार काे बीएचईएल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में विश्वकर्मा पूजन किया गया।बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें संदेश देता है कि पूर्ण समर्पण के साथ किया गया कार्य ईश्वर की उपासना के समान होता है। आदि शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से हम अपनी शिल्पकला यानी उत्पाद व उत्पादन को और निखार सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि हर बीएचईएल कर्मी संस्थान के लिए कुशल शिल्पी की भूमिका निभा रहा है।

More Stories
जनपद को स्वच्छ बनाने की दिशा में परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया
कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को निलंबित किया
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक ली