पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी साफ दिखाई देने लगा है। भीमगोड़ा बैराज पर शुक्रवार दोपहर गंगा का जलस्तर बढ़कर 291.10 मीटर दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से ऊपर है।हालांकि यह अभी 293 मीटर के चेतावनी स्तर से नीचे है, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बीच पिछले तीन दिनों से प्रदेशभर में वर्षा जारी है। इसके चलते हरिद्वार में सोलानी, बाणगंगा और पथरी रौह नदी भी उफान पर हैं। जिला प्रशासन, यूपी सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण कक्ष लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं तथा हर घंटे स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।गंगा से सटे निचले इलाकों और गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों से गंगा किनारे न जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है। बाढ़ चौकियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं लक्सर और खानपुर क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं और खेतों के आसपास पानी भर गया है।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया
हरिद्वार में 37 विद्युत बसों के संचालन की तैयारी तेज हुई
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की