हरिद्वार, कांवड़ मेला से पहले ही सरकारी पैसों की बंदरबांट का खेल शुरू हो गया है। मामला चमगादड़ टापू पार्किंग हरिद्वार का है।सिंचाई विभाग पर गुपचुप तरीके से पार्किंग का ठेका कम दामों पर देने का आरोप लगा है। जबकि कनखल के भाजपा नेता समेत एक अन्य ठेकेदार ने पार्किंग का ठेका और अधिक दाम लेने की बात कही है।
कनखल के भाजपा नेता भूपेंद्र कुमार ने 19 लाख और कनखल सतीघाट के प्रदीप कुमार ने 18 लाख रुपये में सिंचाई विभाग की ओर से चमगादड़ टापू की पार्किंग ठेका लेने की इच्छा जताई थी। उन्होंने जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा था। सिंचाई विभाग ने चमगादड़ टापू की पार्किंग 11 लाख में गुपचुप तरीके से छोड़े जाने के बाद से विभागीय अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत की चर्चा चल रही थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में साफतौर पर ठेकेदार को पार्किंग ठेका का लाभ देने का कार्य विभागीय अधिकारियों की ओर से किया गया है। पार्किंग ठेका लेने के इच्छुक व्यक्ति ने भी विभाग की ठेका प्रक्रिया पर सवाल खडे़ करते हुए चमगादड़ टापू की पार्किंग ठेका निरस्त कर खुली बोली प्रक्रिया अपनाने की डीएम से अपील की है।

More Stories
जिलाधिकारी ने चंद्रभागी मत्स्य सेवा केंद्र में संचालित रंगीन मत्स्य पालन क्लस्टर का स्थलीय निरीक्षण किया
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
मौसम विभाग ने हरिद्वार में अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया