हरिद्वार मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर तेजी से जा रही एक कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। ड्राइवर ने समय रहते कार से निकल कर अपनी जान बचायी।मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने आग पर काबू किया और मौके पर एकत्रित भीड़ को वहां से हटाया।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आज दोपहर एक कार यूपी12 बीएस 2117 हरिद्वार से नजीबाबाद की तरफ तेजी से जा रही थी। तभी कांगड़ी स्थित प्रेम भोजनालय के पास अचानक उक्त कार में आग लग गई। कार चला रहे ड्राइवर अमन कुमार निवासी ग्राम कुर्बालियन, थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर ने तुरंत बाहर निकलकर अपने आप को बचाया। पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त वाहन की आग को अग्निशामक यंत्र से बुझाया। कार में आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।

More Stories
भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार प्रदेश को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करेगी
तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी