बरसाती मौसम में डेंगू ने टेंशन देनी शुरू कर दी है। हरिद्वार में डेंगू के तीन केस आने के बाद रविवार को हरिद्वार में संदिग्ध बुखार से पहली मौत हो गई। हालांकि अभी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि 32 वर्षीय कनखल निवासी युवक पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था, जिसका शनिवार की देर शाम को मौत हो गई। मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जानकारी ली है।
सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि डेंगू से मौत की अभी स्पष्ट नहीं है, जहां मौत हुई है, वहां के अस्पताल से संपर्क कर जानकारियां जुटाई जा रही है। सोमवार को टीम कनखल क्षेत्र में जाएगी।

More Stories
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई
कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर रोशनाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित होगा