योग गुरु स्वामी रामदेव ने रविवार को पतंजलि में फूलों की होली खेलकर धूमधाम से उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि पहले कहा करते थे की राम आएंगे, अब तो राम ही गए हैं। अब जल्द ही राम राज्य भी आ जाएगा।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती भी उत्सव में शामिल हुईं। पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों को उपहार स्वरूप तमाम सामान भेंट किए गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती ने कहा कि हिंदू धर्म में मान्यता है की नारायण नर के रूप में अवतार लेते हैं। स्वामी रामदेव महाराज ने नर से नारायण बनने का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि परिवार के साथ-साथ समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और आपसी सौहार्द का पर्व है। इसे व्यसन मुक्त रहते हुए प्रेमपूर्वक मनाएं। केमिकल युक्त रसायनों का प्रयोग ना करें, प्राकृतिक रंगों से होली को सार्थक बनाएं।

More Stories
गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जिला गंगा संरक्षण समिति की 71वीं बैठक आयोजित
शहीद दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने भगत सिंह चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की