हरिद्वार पुलिस व जिला बाल कल्याण समिति ने संयुक्त रुप से बच्चों के बीच जाकर बाल दिवस मनाया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में थाना कलियर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवाला में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पेन,पेंसिल व अन्य पाठ्य सामग्री के साथ मिठाई बांटी गई।कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) अध्यक्ष अंजना सैनी तथा पुलिस उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज के द्वारा बच्चों को आदर्श दिनचर्या, आदर्श पठन पाठन, आदर्श आचरण, गुरुजनों तथा बड़ों की सीख का पालन करने विषयक जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों को बाल हेल्पलाइन (1089), पुलिस हेल्पलाइन (112), महिला हेल्पलाइन (1090), चिकित्सा हेल्पलाइन (108), साइबर हेल्पलाइन (1930) सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर तथा उक्त नंबरों से किस प्रकार कार्यवाही होती है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।

More Stories
जिलाधिकारी ने त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हेतु चिकित्सालय के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जनपद में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा