जिले में आयुष्मान भव पखवाड़े के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने ऋषिकुल आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रकिया से अवगत कराया।
प्रतिभागियों को बताया गया कि अब आयुष्मान कार्ड स्वयं अपने मोबाइल से बनाया जा सकता है।कार्यशाला में आयुष्मान एप्लीकेशन की जानकारी दी गई, जिसका अनुसरण कर उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों द्वारा आयुष्मान एप्लीकेशन मोबाइल में इंस्टॉल की। कुछ विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे की प्रक्रिया को आसानी से समझा जा सके। स्वास्थ्य टीम ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनखल में भी उपस्थित लाभार्थियों एवम आशाओं को आयुष्मान एप्लिकेशन के बारे में जानकारी दी और कार्ड बनाए जाने की प्रकिया से अवगत कराया गया।

More Stories
आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई