हरिद्वार: बैरागी कैंप क्षेत्र में भारी मात्रा में गड्ढे से मिली दवाइयों को लेकर प्रशासन से सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी विनय शंकर पांडे के निर्देश पर सीएमओ मनीष दत्त ने एक जांच कमेटी गठित कर दी है. वहीं जिलाधिकारी ने आज सायं तक मुकदमा दर्ज करने की बात कही है.
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि फिलहाल अभी इतना ही पता लग पाया है कि जो दवाइयां बैरागी कैंप क्षेत्र से मिली हैं, वह बहादराबाद के किसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हो सकती हैं. जिसका पता जांच कमेटी द्वारा लगाया जा रहा है. फिलहाल स्टॉक के रजिस्टर से केंद्र का पता लगाया जा रहा है बता दें कि बीते दिन बैरागी कैंप क्षेत्र में बड़ी मात्रा में दवाइयों को गड्ढे में दबाने का मामला सामने आया था. गड्ढे के आसपास दवाओं के कुछ पत्ते मिले थे, जो एक्सपायरी भी नहीं थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर जेसीबी से खुदाई करके गड्ढे से दवाइयों को बाहर निकलवाया था

More Stories
मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई
चारधाम यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए हरिद्वार की 10 निजी बस कंपनियां बेडे में शामिल होगी