हरिद्वार एडीएम पीएल शाह ने कहा कि जिले में किसी भी सूरत में बाल श्रम नहीं होना चाहिए। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के अधीन ऐसी जगहों का स्थलीय निरीक्षण और सर्वे किया जाए, जहां पर बालश्रम होने की संभावना है।
कलक्ट्रेट सभागार में जिला कार्यबल व बालश्रम बचाव दल/किशोर श्रम उन्मूलन एवं जनपद स्तरीय बंधुवा श्रम सतर्कता समिति की बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि ऐसे संभावित प्रतिष्ठानों या नियोजकों से बाल श्रम मुक्त अभियान या बाल श्रम न करवाने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि हर औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के गेट पर बाल किशोर श्रम नियोजित करना दंडनीय अपराध है। ऐसे पोस्टर और बोर्ड लगवाए जाएं। बैठक में सदस्य जितेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह, एमसी मैठानी, अंजनी सैनी, नीलम चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, अविनाश सिंह भदौरिया, आरके सिंह आदि शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी खुद कुंभ मेले के कामों की क्वालिटी को मॉनिटर करेंगे
ज्वालापुर पुलिस ने लापता तीन नाबालिक लड़कों को सकुशल बरामद किया
हरिद्वार में ‘मेरा घर मेरी सड़क’ थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे