बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी हरिद्वार में थी, जहां उन्होंने ‘गंगा’ बैले की प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा, हरिद्वार में “गंगा” बैले प्रस्तुत करने का सम्मान और सौभाग्य मिला.इस ‘नृत्य नाटिका’ के माध्यम से, हम अपने देश की सभी नदियों में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हैं. मैं एक कलाकार, एक फिल्म स्टार, एक अभिनेत्री और एक डांसर हूं, इसलिए मैं जागरूकता बढ़ाने के लिए थीम बनाती हूं. मैं इस तरह से योगदान देने का प्रयास करती हूं.पहली तस्वीर में हेमा महा मंडलेश्वर अवधेशानंद के साथ खड़ी थीं. एक अन्य तस्वीर में, हेमा योग गुरु रामदेव और चिदानंद सरस्वती के साथ हैं.

More Stories
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए नगर निगम ने जल भराव से निपटने की तैयारियां तेज की
हरियाणा का युवक गंगा मे डूबकर लापता हुआ