सुपरस्टार अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से मुलाकत की.इस दौरान सीएम पुस्कर सिंह घामी ने उन्हें पहाड़ी टोपी पहनाई और फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बता दें कि अक्षय कुमार अब उत्तराखण्ड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे. सीएम पुस्कर सिंह घामी ने बताया कि अक्षय कुमार को हमारे राज्य के एम्बेसडर बनने का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. और अब से वह ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे.
मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली है. उन्होंने कहा कि देश के लिए ऐसे किसी तरह के अभियान में उनका सहयोग करना सम्मान की बात होगी. बता दें कि साल 2017 में उत्तराखंड के ‘स्वच्छता अभियान’ के लिए भी अक्षय कुमार को नामित किया गया था. वहीं उनके अलावा ऋषभ पंत को भी उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. उन्हें साल दिसंबर 2021 के लिए नियुक्त किया गया था.

More Stories
हरिद्वार में गाड़ियों के वीआईपी नंबरों के लिए होड़ मची
कावड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मेला क्षेत्र को सुपर जोन, जोन ,सेक्टर में बाटा
परिवहन विभाग की कार्रवाई में 65 स्कूली वाहनों के चालान किये गए